बांसवाड़ा में सेंट पॉल स्कूल के 40 वैन-ऑटो जब्त:यातायात नियमों के उल्लंघन; CI बोले- शिकायतें लगातार मिल रही थीं

rajasthan, jaipur बांसवाड़ा पुलिस ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। यातायात नियमों के उल्लंघन और लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर राजतालाब थाना पुलिस ने सेंट पॉल स्कूल के बाहर अभियान चलाकर करीब 40 वैन और ऑटो को जब्त किया। इन वाहनों में ओवरलोडिंग, फिटनेस और परमिट की अनियमितताएं पाई गई, जिसके बाद सभी को पुलिस लाइन में भेजकर नियमानुसार कार्रवाई शुरू की गई। स्कूली वाहनों पर कार्रवाई: 40 वैन-ऑटो जब्त जिले में स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों की अनियमितताओं के खिलाफ बांसवाड़ा पुलिस ने अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देश पर शुरू किए गए इस ‘यातायात सुरक्षा’ अभियान के तहत मंगलवार को राजतालाब थाना पुलिस ने दाहोद रोड पर स्थित सेंट पॉल स्कूल के बाहर कार्रवाई करते हुए लगभग 40 वाहनों को जब्त किया। सेंट पॉल स्कूल के प्रिंसिपल विलियम कटारा ने बताया- स्कूल का बच्चों को स्कूल लाने वाले वाहनों से एग्रीमेंट नहीं है। परिजन अपने स्तर पर छात्रों को भेजने की व्यवस्था करते हैं। इसके लिए हमने बच्चों व उनके के परिजनों व ड्राइवरों को वाहनों के डाक्यूमेंट्स को जांचने व यातायात नियमों का पालन कर के लिए सूचित कर दिया था। लंबे समय से मिल रही थीं शिकायतें राजतालाब थानाधिकारी देवीलाल मीणा ने बताया कि बच्चों का परिवहन कर रहे स्कूल वाहनों में कई तरह की लापरवाहियां पाई जा रही थीं। इनमें क्षमता से अधिक बच्चों को भरना, बिना फिटनेस के वाहन चलाना, वैध परमिट न होना जैसी अनियमितताएं शामिल थीं। सेंट पॉल विद्यालय के वाहनों में ओवरलोडिंग और नियमों के उल्लंघन की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्कूल की लगभग 40 वैन और ऑटो को मौके से जब्त कर पुलिस लाइन में खड़ा करवा दिया। पुलिस लाइन में रखे वाहन सीआई मीणा ने बताया कि मौके पर डीटीओ और ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे। जब्त किए गए सभी वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। प्रशासन का यह कदम साफ संकेत देता है कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर लापरवाही करने वाले स्कूल वाहन संचालकों पर अब सख्ती से कार्रवाई होगी। rajasthan, jaipur


http://dlvr.it/TPZW6R

Post a Comment

और नया पुराने