रामरिखदास पोद्दार उच्च माध्यमिक विद्यालय का वार्षिक उत्सव नवरस भव्यता पूर्वक संपन्न



विद्यालय की पहचान विद्यार्थियों की उपलब्धियो, शिक्षकों  की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग से बनती है:रमेश पोद्दार

फतेहपुर: रामरिखदास पोद्दार उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव अत्यंत हर्षोल्लास के साथ गरिमामय वातावरण में भव्यता पूर्वक मनाया गया। विद्यालय को रंग-बिरंगी सजावट एवं आकर्षक रोशनी से सजाया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्य  रमेश पोद्दार,आशा पोद्दार, अरविंद पोद्दार,अशोक जालन, विद्यालय संचालक रामावतार जैन, शैक्षिक सलाहकार शारदा कुंदर उपस्थित रहे ।


मुख्य अतिथि डॉ. सुरेंद्र कटारिया, विशिष्ट अतिथि अशोक एम सर्राफ ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर गणेश वंदना से किया। विद्यालय प्राचार्या डॉ.शिल्पी सिंह ने स्वागत भाषण देते हुए विद्यालय उपलब्धियां की जानकारी दी। मुख्य अतिथि ने अपने प्रेरणादायक भाषण में छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अरविंद पोद्दार ने होनहार विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा व,स्कोलरसिप की घोषणा की।


अशोक जालान ने अपने विचार व्यक्त करते हुए  पोद्दार विद्यालय को शिक्षा के क्षेत्र में ओर अधिक उचाईयों पर पहुचाने का निर्णय लिया।विद्यालय ऑनर रमेश पोद्दार ने संबोधन के दौरान बताया कि विद्यालय की पहचान विद्यार्थियों की उपलब्धियो, शिक्षकों  की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग से बनती है। हमारा विद्यालय शिक्षा के अत्याधुनिक स्वरूप, संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का निरंतर विकास कर रहा है। 

हमारे विद्यालय में इस वर्ष वार्षिक समारोह के अवसर पर (एआई)कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रदर्शनी प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक, विशेषकर कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बारे में जागरूक करना और उनकी रचनात्मक सोच को बढ़ावा देना था।


उत्सव का मुख्य आकर्षण पुरस्कार वितरण समारोह था। कक्षा बारहवीं विज्ञान में गुलनाज, वाणिज्य की पल्लवी जादव, कला वर्ग में सिमरन महिचा व माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दसवीं पूर्वी जागिड़ को टॉ्फी व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया,साथ ही पद्यारो म्हारे देश शिखर सम्मेलन के वाॅलिंटियर तामिर,साउद, शिवम, जितेंद्र,उमर देवड़ा, यशवि हर्षित,निशान्त,रानिया, सर्वश्रेष्ठ गाइड राज्यपाल पुरस्कार दर्शना शर्मा,नेशनल ऑल्मपियाड में क्वालिफाई छात्राएं गुलनाज,खुशबू, सानिया,राज्य स्थिर संगीत प्रतियोगिता में  योगेश, कार्तिक,अभय व खुशी,जिला युवा महोत्सव में कार्तिक, अभय, जिला पोस्टर प्रतियोगिता में हियाशा, आकिब व अक्षित को टॉफी व प्रमाण पत्र से  सम्मानित किया गया।यह कार्यक्रम 'नवरस'  विषय आधारित है नवरस थीम का मतलब है भारतीय कलाओं (जैसे नृत्य, संगीत, नाटक) में व्यक्त की जाने वाली नौ मुख्य मानवीय भावनाओं का उत्सव, जिनमें शृंगार (प्रेम), हास्य (हँसी), करुणा (दुख), रौद्र (क्रोध), वीर (साहस), भयानक (डर), वीभत्स (घृणा), अद्भुत (आश्चर्य) और शांत (शांति) शामिल है।नवरस थीम मानवीय भावनाओं के संपूर्ण स्पेक्ट्रम को कला और प्रदर्शन के माध्यम से जीवंत करने का एक तरीका है। कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय सचिव रामावतार जैन ने सभी उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों, छात्राओं अभिभावकों का सधन्यवाद ज्ञापित किया । 

इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक एवं नगर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Post a Comment

أحدث أقدم