नई दिल्ली. इवेंट ऑर्गेनाइजर दीपिका सिंह एवं आर. वी. ग्रुप द्वारा आयोजित अचीवर्स इंडिया अवार्ड 2025 का आयोजन कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया दिल्ली में किया गया, कार्यक्रम में देशभर से 25 विशिष्ट लोगों डॉ सुनील मिश्रा, वर्षा चौहान, डॉ. नीतू नवगीत, कपिल खंडेलवाल, गोपाल कृष्ण खंडेलवाल, अखिल सिंह, देवेंद्र शर्मा, अजय भाटिया, राजीव गुप्ता, जमील अहमद खान, अंकित नागपाल, ज्योति अरोड़ा, विनय चौधरी, नूपुर सक्सेना,राज कुंद्रा सहित अन्य विशिष्ट लोगों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर भाजपा नेत्री मरियम फारूकी, लव कुश चौधरी, राकेश चौधरी, जदयू नेत्री चंचल सिंह, सौम्या राय, नवीन राठौड़ की गरिमामय उपस्थिति रही। आयोजक दीपिका सिंह ने सभी आगंतुक अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रेरक आयोजन में अपनी सशक्त भागीदारी देने की अपील की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित थे।
إرسال تعليق