अपना घर आश्रम में प्रभु जनों के साथ अव्या के जन्मदिवस पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित


सेवा, सद्भावना, समता, संवेदना और सद् संकल्प दिवस के रुप आव्या का जन्मदिवस देश भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया



बस्सी, जयपुर: 

सेवा, सद्भावना, समता, संवेदना और सद् संकल्प दिवस के रुप मे जयपुर,अजमेर, झुंझुनू, वाराणसी, प्रयागराज, रांची, दिल्ली,अयोध्या, वृंदावन, ऋषिकेश सहित देश भर में अनेक धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के माध्यम से झारखंड सरकार के पूर्व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शिव विनायक शर्मा की पुत्री 5 वर्षीय  नन्ही आव्या का जन्म दिवस हर्षोल्लास के साथ असहाय, असाध्य रोग से ग्रसित, वृद्ध आश्रम, अनाथ आश्रम में रह रहे लोगों, गौशालाओं में गौ माता, जीव जंतुओं के सेवार्थ, संत महात्माओं को भोजन प्रसादी के साथ निशक्तजनों के कल्याणार्थ  आयोजित हुआ इसी क्रम में अपना घर आश्रम बस्सी में 1 फरवरी रविवार को प्रभुजनों के साथ अत्यंत हर्षोल्लास के वातावरण में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। 



कार्यक्रम में भारत की लोकसंगीत साम्राज्ञी मरु कोकिला, सुप्रसिद्ध राजस्थानी गायिका सीमा मिश्रा की मुख्य प्रस्तुति से सुसज्जित रहा।यह आयोजन झारखंड सरकार के पूर्व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शिव विनायक शर्मा जी एवं मोनिका शर्मा द्वारा अपनी पुत्री आव्या के पाँचवें जन्मदिवस के उपलक्ष में प्रायोजित किया गया, जिसमें अपना घर बस्सी एवं आदर्श नगर जयपुर के लगभग 250 आवासीय प्रभुजन उपस्थित रहे।



 कार्यक्रम का शुभारंभ आव्या एवं अतिथियों द्वारा भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ तथा शिव विनायक शर्मा एवं मोनिका शर्मा जी ने स्व. भावाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर नन्ही आव्या के पिता शिव विनायक शर्मा कहा कि आज का यह दिन केवल एक जन्मदिवस नहीं बल्कि मानवीय मूल्यों के उत्सव का दिन है।



पाँच वर्ष की यह नन्ही उम्र हमें याद दिलाती है क संवेदना सीखी नहीं जाती, वह तो जन्मजात होती है। आव्या की मुस्कान में सद्भावना,उसकी सरलता में समता, उसके छोटे हाथों में मदद की भावना—यही तो सेवा है। आज हम बड़े होकर भी जिन मूल्यों को खोजते हैं, वे हमें एक नन्ही बालिका सहज रूप से सिखा रही है। 



इस अवसर पर हमारा सद्संकल्प होना चाहिए कि हम बच्चों के सामने केवल उपदेश नहीं,बल्कि अपने आचरण से उदाहरण रखें। क्योंकि बच्चे वही बनते हैं, जो वे देखते हैं। यही एक कारण है की इस तरह के आयोजन का मैं आव्या के जन्म से लेकर निरंतर देश भर में विभिन्न सामाजिक संगठनों के माध्यम से करने का एक प्रयास कर रहा हूं। आप सभी के स्नेह और आशीर्वाद के साथ ईश्वर से यही कामना है नन्ही आव्या का जीवन संवेदना की रोशनी,सेवा की शक्ति और सद्भाव की मिठास से भरा रहे।



वह न केवल अपने परिवार,बल्कि समाज के लिए भी एक उज्ज्वल प्रेरणा बने। इसके पश्चात स्वर कोकिला सीमा मिश्रा ने अपने लोकप्रिय राजस्थानी गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं, जिन पर प्रभुजन झूम उठे। उनके साथ मधु भाट एवं जावेद हुसैन ने भी अपनी गायकी से कार्यक्रम में विशेष रंग भरा। दूरदर्शन एवं रेडियो के वरिष्ठ एंकर दीपक पंवार ने कार्यक्रम का प्रभावी एवं सफल संचालन किया।



कार्यक्रम के दौरान संजय एवं विजेता द्वारा प्रस्तुत मयूर नृत्य ने दर्शकों को अत्यंत आकर्षित किया। कलाकारों ने पारंपरिक राजस्थानी लोकनृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को उत्सवमय बना दिया, वहीं प्रभुजनों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।



कार्यक्रम के उपरांत अतिथिगण को संस्था की तरफ से अपर्णा एवं प्रतीक चिन्ह स्वरूप एडेनियम पौधा भेंट किया गया तथा केक कटिंग के साथ आव्या का जन्मदिवस मनाया गया। इसके पश्चात सभी प्रभुजनों एवं अतिथियों के लिए स्वादिष्ट रात्रि भोज की व्यवस्था की गई। ऐसे आयोजन प्रभुजनों के जीवन में ऊर्जा, आनंद और उत्साह का संचार करते हैं।



कार्यक्रम में संस्था के सदस्य  मिट्ठन लाल शर्मा,तेजपाल गुप्ता ,जगदीश नारायण शर्मा, बुद्धि प्रकाश कुमावत, महावीर प्रसाद शर्मा,छोटेलाल सैनी, सीताराम शर्मा, रामावतार शर्मा, संजय मिश्रा, हंसराज ओझा, मंजुल, पूनम ओझा सहित बड़ी संख्या में अतिथिगण उपस्थित रहें। आव्या को जन्म दिवस के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रेषित करने वालों में मुख्य रूप से राजस्थान के मुख्यमंत्र भजनलाल शर्मा, मुख्यमंत्री झारखंड सरकार हेमंत सोरेन,पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास,पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व उप मुख्यमंत्री झारखंड सुदेश महतो, पूर्व राज्यपाल जगदीश मुखी, शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती, संत राजेंद्र दास जी महाराज, स्वामी मुनि वत्सल दास, स्वामी ब्रह्मस्वरूप महाराज, स्वामी चिदानंद सरस्वती, पद्मश्री नलिनी अस्थान, पद्मश्री कमलिनी अस्थान, पद्मश्री अहमद हुसैन, पद्मा श्री मोहम्मद हुसैन, पद्मश्री अली- गनी, पद्मश्री रामकिशोर छिपा, पद्मा श्री गुलाबो सपेरा, पद्मश्री डॉ.दमयंती बेसरा, उद्योगपति मुकुंद रूंगटा सहित  अनेक प्रशासनिक अधिकारी, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के लोगों तथा स्नेहीजनों ने अपना स्नेहाशीष,आशीर्वाद प्रेषित किया।

















Post a Comment

أحدث أقدم