सम्पर्क क्रांति परिवार का राष्ट्र शक्ति शिखर सम्मेलन एवं सम्मान व सांस्कृतिक समारोह 14 मार्च को दिल्ली में

  • देश की प्रभावशाली महिलाओं का लगेगा महाकुंभ
  • एनजीओ एक प्रयास एवं प्रतीक स्पेशल स्कूल को राष्ट्र स्तंभ सम्मान से सम्मानित किया जाएगा
  • डीसीपी आरती शर्मा राष्ट्र शक्ति शिरोमणि सम्मान से होंगी सम्मानित
  • राष्ट्र तेजस्विनी सम्मान से बरेली की डॉ. ऐश्वर्या पटेल होंगी सम्मानित।
  • नृत्य शिरोमणि गुरु जितेंद्र महाराज सम्मान से अलंकृत होगी कथक नृत्य गुरु नंदिनी सिंह।


नई दिल्ली।

भारत में साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण, संवर्धन और सृजन में भारत सर्वोपरि, राष्ट्र सम्मान सर्वोपरि की भावना से ओत-प्रोत प्रखर राष्ट्रवादी संगठन सम्पर्क क्रांति परिवार द्वारा नारीशक्ति के सशक्तशाली जज़्बे को नया आयाम देने के शुभ संकल्प स्वरूप शनिवार 14 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस  के उपलक्ष्य पर आयोजित राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय शक्ति शिखर सम्मेलन, शक्ति वंदन समारोह में महिलाओं की सुरक्षा,  सम्मान, स्वास्थ्य,  शिक्षा,  संस्कार,  स्वालंबन और सशक्तिकरण के सशक्त प्रयासों पर परिचर्चा,  संवाद के माध्यम से आगामी प्रभावशाली योजनाओं की नींव रखी जाएगी तथा साथ ही कला, गायन, नृत्य, साहित्य,  सांस्कृतिक, शिक्षा, चिकित्सा,  उद्योग,  प्रशासनिक, सामाजिक,  राजनीतिक, न्यायपालिका,  फि़ल्म, मीडिया,  खेल जगत सहित विभिन्न क्षेत्रों से स्वयं को दृढ़ता के साथ साबित कर चुकी नारीशक्ति के हौसलों को ‘राष्ट्र शक्ति शिरोमणि सम्मान 2026’, राष्ट्र तेजस्विनी सम्मान 2026,  राष्ट्र यशस्विनी सम्मान 2026,  नृत्य शिरोमणि गुरु जितेंद्र महाराज सम्मान 2026 से अलंकृत भी  किया जाएगा। साथ सम्पर्क क्रांति परिवार के नव नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष योगेश कुमार पटेल को कार्यभार देते हुए शपथ दिलाई जाएगी। नई दिल्ली में 10 मार्च मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को जानकारी देते हुए सम्पर्क क्रांति परिवार के संस्थापक एवं राष्ट्रीय संयोजक शिव विनायक शर्मा ने कहा कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भारत सर्वोपरि- राष्ट्र सम्मान सर्वोपरि की भावनाओं से ओत-प्रोत सम्पर्क क्रांति परिवार नारीशक्ति के प्रति चिंतन, सम्बल, सहयोग एवं सशक्तिकरण में सदैव से ही अपनी अग्रणी एवं महत्वपूर्ण भूमिका निभाता आया है और इसी कड़ी में नारीशक्ति को गौरवान्वित करने वाले इस भव्य एवं दिव्य शिखर सम्मेलन में भारत देश की उन गौरवशाली श्रीशक्ति स्वरूपा नारीशक्ति को ससम्मान सम्मानित किया जाएगा जिनके जीवन की सशक्त कहानी उनके स्वयं के सपनों की पूर्णता के साथ साथ पूरे देश के लिए प्रेरणादायक एवं गौरवान्वित करने वाली है।

इस भव्य समारोह में प्रतिष्ठित और पारंगत कलाकारों द्वारा कथक,  कुचिपुड़ी, भरतनाट्यम,  ओडि़सी नृत्य के साथ- साथ शास्त्रीय संगीत, लोक संगीत और सुगम संगीत की मनभावन प्रस्तुतियां भी होगी।

दो सत्र में आयोजित दिनभर चलने वाले इस समारोह में नेपाल, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब,  राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश,  छत्तीसगढ़, बिहार,  झारखंड, उड़ीसा, तमिलनाडु,  आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल,  महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर,  उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, असम, मणिपुर से महिलाओं की सहभागिता रहेगी जिन्होंने मंजिलें खुद तय की और रास्ते भी खुद बनाए हैं।

प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में असम के पूर्व राज्यपाल प्रोफेसर जगदीश मुखी होंगे दूसरे सत्र में डॉ. हर्षवर्धन पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार होंगे।

समारोह उद्घाटनकर्ता के रूप में पद्मजा (आईएफएस) पूर्व भारतीय उच्चायुक्त फिजी,  अति विशिष्ट अतिथि के रूप में  विकास कुमार वेद (आईपीएस)  पूर्व पुलिस उपमहानिरीक्षक, डॉ. दिनेश जांगिड़ ‘सारंग’ (आईआरएस) अपर आयुक्त कस्टम एवं जीएसटी दिल्ली,  मेजर जनरल गोपाल कृष्ण थपलियाल,  पद्मश्री कमलिनी अस्थाना,  पद्मश्री नलिनी अस्थाना,  प्रख्यात राजस्थानी लोक गायिका मरु कोकिला सीमा मिश्रा,  सुविख्यात इंडोलॉजिस्ट प्रो. डॉक्टर शशि बाला,  प्रख्यात भोजपुरी लोग गायिका डॉ. नीतू कुमारी नूतन,  की गरिमामय  उपस्थिति रहेगी वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ शिक्षाविद,  समाजसेवी सुरेंद्र पाल शर्मा,  लेखिका एवं शायरा डॉ.उर्वशी अग्रवाल ‘उर्वी’,  समाजसेविका,  ट्रांसजेंडर डॉ. संजना सिमोन,  वरिष्ठ पत्रकार पंडित शशि भूषण संज्ञा, अधिवक्ता चंचल गुप्ता मौजूद होंगी। इस शिखर सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्र के प्रभावशाली व्यक्तित्वसम्मानित अतिथि एवं वक्ता के रूप में आमंत्रित हैं।सम्मानित होने वाली महिलाओं,  युवतियों, बालिकाओं में प्रमुख रूप से नृत्य शिरोमणि गुरु जितेंद्र महाराज सम्मान से कथक नृत्य गुरु नंदिनी सिंह,  शक्ति शिरोमणि, तेजस्विनी,  यशस्विनी सम्मान से आरती शर्मा (डीसीपी) चाणक्यपुरी नई दिल्ली,  कथक नृत्य गुरु कनिका सिंह,  डॉ. अनुज सिंह, निशा भूरा,  अमिता शर्मा, नीतू गुप्ता डॉ. प्रीति सिंह,  डॉ. ऐश्वर्या पटेल,  डॉ. निधि मौर्य, डॉ. रुपशी शर्मा,  रश्मि सिंह,  संतोष शर्मा,  तृप्ति भटनागर,  नेहा पारीक,  अदिति गुप्ता,  स्मिता सिंह चौहान,  डॉ. रजनी शर्मा, ज्योति जुल्का सहित अनेक बहुमुखी प्रतिभा की धनी विलक्षण प्रतिभा,  व्यक्तित्व को भव्य गौरवशाली तरीके से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर समाज सेवा, साहित्य, कला संस्कृति संरक्षण, संवर्धन में कार्य कर रही संस्थाओं को भी सम्मानित किया जाएगा इनमें प्रमुख रूप से महिलाओं स्वालंबी,  आत्मनिर्भर और रोजगार प्रदान करने वाली डॉ. अनुज सिंह द्वारा स्थापित महिलाओं की सशक्त संस्था (एनजीओ) एक प्रयास तथा रीटा सक्सेना द्वारा स्थापित संस्था प्रतीक स्पेशल स्कूल को आर्थिक नगद राशि के साथ राष्ट्र स्तंभ सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित इस भव्य आयोजन के सफलता की शुभकामनाओं के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता,  झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन,  राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा,  उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल,  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,  शिक्षा मंत्री भारत सरकार प्रदेश, धर्मेंद्र प्रधान,  केंद्रीय मंत्री भारत सरकार नितिन गडकरी,  पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, सांसद बांसुरी स्वराज ने अपने पत्र में सम्पर्क क्रांति परिवार के कार्यों की भूरी- भूरी प्रशंसा करते हुए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है। राष्ट्रीय शक्ति शिखर सम्मेलन एवं समारोह को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम संयोजक राजवीर सिंह चौहान, सोमा सर्बजना, सुनील कुमार मिश्रा, विभा वैध निरंतर कार्यरत है।

Post a Comment

और नया पुराने