जयपुर
झालाना डूंगरी पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्र 3, जयपुर में विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आरम्भ विद्यालय की समस्त महिला कर्मचारियों के द्वारा माँ सरस्वती की पूजा एवं माल्यार्पण के साथ किया गया।विद्यालय के प्राचार्य निशिकांत अग्रवाल,उप प्राचार्य आर.के. मीणा,मुख्याध्यापक रवि कुमार एवं पुरुष कर्मचारियों द्वारा समस्त महिला कार्मिकों का स्वागत किया गया।कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के मुख्याध्यापक ने अपने संबोधन में महिला सशक्तिकरण की बात करते हुए महिलाओं के योगदान की बात कही। इस अवसर पर महिलाओं के लिए अनेक मनोरंजक खेल आयोजित किए गए, जिनमे पिलो पास और ऑन स्पॉट परफॉर्मेंस प्रमुख रहे, जिनका आयोजन शिक्षक अजीत सिंह शेखावत,आनंद शंकर मीणा,ध्रुव कुमार सिंघल के द्वारा कराया गया। इन कार्यक्रमों में विद्यालय की समस्त महिला कार्मिकों ने अत्यधिक उत्साह दिखाया और कविता, गीत एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर अनेक पुरुष कर्मचारियों ने महिलाओं की महिमा का बखान करते हुए अपने विचार रखे उनमें शिक्षक बी. एन. जाजोरिया, अजय अग्रवाल, दीपक भारद्वाज, भागीरथ माली, रामबाबू विजय आदि प्रमुख रहे।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विद्यालय की प्रथम महिला वर्षा अग्रवाल ने केक काटकर इस अवसर को यादगार बनाया।विद्यालय प्राचार्य ने इस अवसर पर सभी महिलाओं को विद्यालय की ओर से उपहार एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए। विद्यालय प्राचार्य ने अपने संबोधन में समस्त महिला कार्मिकों को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी तथा महिलाओं को निरंतर आगे बढ़ने एवं समाज को नई दिशा देने हेतु भी प्रेरित किया।विद्यालय की महिला सफाई कर्मचारियों एवं बागवान को प्राचार्य ने विद्यालय की असली हीरो बताया,जो विद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं हरित बनाए रखती हैं।
कार्यक्रम का समापन अल्पाहार एवं विद्यालय गीत के साथ किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक जितेंद्र कुमार चौहान ने बड़ी कुशलता के साथ किया, इस अवसर पर समस्त कार्मिकों को एक वीडियो भी दिखाई गई,जिसमें पुरानी अनेक छवियों को शामिल किया गया।
एक टिप्पणी भेजें