अलवर की साहित्यकार ममता शर्मा नेल्सन मंडेला ह्यूमनीटेरियन एक्सलेंस रिकॉग्निशन 2026 सम्मान से सम्मानित

अलवर 

अलवर की जानी-मानी साहित्यकार एवं समाजसेवी ममता शर्मा 'अंचल' को  नेल्सन मंडेला  दिवस के अवसर पर नाइजीरिया की प्रतिष्ठित संस्था "दि माइंड एरेना एकेडमी" ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय  "नेल्सन मंडेला ह्यूमनीटेरियन एक्सलेंस रिकॉग्निशन-2026" से सम्मानित किया है। संस्था ने उन्हें ऑनलाइन ऑनर सर्टिफिकेट प्रदान कर समाज सेवा और मानवता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान का सम्मान किया।

ममता शर्मा 'अंचल' को यह सम्मान समाज सेवा, मानवता, शिक्षा, भाईचारा, शांति स्थापना तथा सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ निरंतर संघर्ष और जनजागरण के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया है। संस्था ने उनके नेतृत्व में समाज के उत्थान के लिए किए जा रहे सतत प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मान के लिए चुना। इस अवसर पर ममता शर्मा के शुभचिंतकों,स्नेही जनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की।



Post a Comment

और नया पुराने