श्री कुल्लू वाली माता को चढ़ाई 151फिट लंबी चुनडी

किशनगढ़ रेनवाल शहर  में स्थित श्री कुल्लू वाली माताजी के तृतीय पाटोत्सव अवसर पर भक्तों ने माता रानी को 151 फिट लम्बी चुनडी ओढ़ाई  l चुनडी शोभायात्रा का प्रारंभ किसान शिव मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार, कबूतर चौक,पत्थर मंडी से  गुजरकर मंदिर पहुंची शोभायात्रा में ढोल  बाजों की धुन पर नाचते गाते मंदिर पहुंचे,  जयकारों  से आकाश  गुंजायमान हो गया बच्चों की मनमोहक जीवन्त राधा कृष्ण की झांकी,पुष्प वर्षा और आतिशबाजी ने सभी को अपनी और आकर्षित किया  दिल्ली,अहमदाबाद सहित प्रदेशभर श्रृद्धालु मां के दरबार पहुंचकर अमन चैन और खुशहाली की प्रार्थना की मंदिर के  मुख्य पुजारी महंत नाथु राम एवं प्रबंधक जसवंत पुजारी ने बताया कि इस अवसर पर मां के दरबार को सजाया गया है 

रात्रि में प्रसिद्ध भजन कलाकारों द्वारा विशाल भजन संध्या  का आयोजन होगा  इस अवसर पर सेवक सुनील सांखला, गिरधारी सोनी,राकेश यादव, राकेश शर्मा, राजू वैष्णव, रमेश जांगिड़,संदीप दायमा,गिरधारी राजोरा,जगदीश कुमावत, राकेश प्रजापत,भानुप्रताप शेखावत डॉ लक्ष्मी नारायण सामरिया,नरेंद्र वर्मा, गिरिराज शारदा,रेखा शर्मा,ममता शर्मा, कोमल , किरण सहित हजारी भक्तजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे l



Post a Comment

और नया पुराने