Mansoon Rain 2022: ग्रह नक्षत्र और ज्योतिष इस साल 2022 में अच्छी बारिश का संकेत और ग्रहों की दशा व दिशा समय से पहले मानसून सक्रिय होने का संकेत दे रही हैं। इसके चलते पूरे देश में कुछ हिस्सों को छोड़कर खूब पानी बरसेगा। इस वर्ष 2022 में आद्रा का प्रवेश धनु लग्न में हो रहा है।
वहीं लग्नेश गुरु सुख भाव में जल राशि में हैं, जबकि चंद्रमा भी जल राशि में हैं। इस साल अच्छी बारिश के संकेत साफ दिख रहे हैं। ज्योतिषियों के अनुसार सूर्य जब आद्रा नक्षत्र में प्रवेश करता है तो उसी समय बारिश के मौसम का आगमन माना जाता है। जून में 15 तारीख के बाद मानसून के आगमन से पूर्व पहले 15 दिन तेज गर्मी रहेगी, जिससे उत्तरी भारत गर्मी से झुलसेगा।
जुलाई में पूरे माह बारिश के योग
आगामी जुलाई के पूरे माह बारिश के योग हैं। इसमें 2, 4, 5, 8, 10, 11, 16 से 19 और 27, 28 व 29 तरीखों के बीच अच्छी बारिश की संभावना है। जुलाई महीने में 15 दिन बारिश के आसार है। सितंबर में बारिश विदाई से पहले एक बार फिर जोर पकड़ेगी, जिसके चलते 3 से 5, 9 10 11, 13 से 15 व 22 24 26 29 सितंबर की तारीखों के बीच कई स्थानों पर जोरदार बारिश के योग बन रहे हैं। इसके कारण कई प्रमुख नदियों में बाढ के हालात का निर्माण हो सकता है। अक्टूबर 2022 में भी कुछ दिन बारिश के योग बन रहे हैं। भले ही ये ज्यादा नहीं होंगे, लेकिन बारिश के बाद सर्दी जोर पकड़ेगी।
ये जलीय ग्रह
ज्योतिष में गुरु, शुक्र, चंद्रमा और बुध को जलीय ग्रह माना जाता है। बरसात के मौसम में या उससे कुछ पूर्व यह शुभ ग्रह यदि सूर्य के आगे या पीछे हों और कोई पाप ग्रह (शनि, मंगल, राहु और केतु) सूर्य के आगे गोचर न कर रहा हो तब वर्षा समय पर या समय से पूर्व हो सकती है। ज्योतिष अनीष व्यास ने बताया कि इस वर्ष की ज्योतिषीय गणना मानसून के समय से पहले पहुंचने तथा सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना बता रहे हैं। इसी तरह 16 जुलाई को सूर्य के कर्क राशि में प्रवेश के समय मंगल और शनि की सूर्य पर दृष्टि आसामान्य वर्षा से जन-धन की हानि का योग बना रही है ।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/lQf7Wrm
https://ift.tt/wcIzVbr
एक टिप्पणी भेजें